By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
भारत में हर साल 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दौरान कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं और परेड होती है।
इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसमें डॉ, भीमराव अम्बेडकर की अहम भूमिका थी।
देश का पहला गणतंत्र दिवस 1950 में नई दिल्ली के इरविन स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर परेड में हवाई फायरिंग करके चीफ गेस्ट को सलामी दी जाती है।
इस खास दिन किसी भी देश के राष्ट्रपति, पीएम या उस देश के शासक चीफ गेस्ट के रूप में बुलाए जाते हैं।