रातों में लेना चाहते हैं सुकून भरी नींद, तो अपनाएं ये उपाय!
खासकर खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है।
Photo: Freepik
कई बार जिम्मेदारियों और काम के प्रेशर के चलते भी लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती है,अच्छी नींद चाहते हैं तो ये उपाय जरूर अपनाएं।
Photo: Freepik
सुनिश्चित करें कि आपका बेडरूम शांत व आरामदेह हो। उसमें अंधेरा हो व तापमान बहुत अधिक या कम ना हो।
Photo: Freepik
टीवी, कंप्यूटर और स्मार्ट फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेडरूम से हटा दें।
Photo: Freepik
सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, ऐसा करने से मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है।
Photo: Freepik
सोने से 3 घंटे पहले हल्का-फुल्का व्यायाम कर लिया जाए, तो इससे नींद अच्छी आती है।
Photo: Freepik
सोने से पहले कैफीन युक्त पदार्थ और शराब का सेवन भी ना करें।
Photo: Freepik
अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए। दरअसल स्मोकिंग से शरीर में निकोटिन की मात्रा बढ़ती है, इससे अनिद्रा की समस्या बढ़ती है।
Photo: Freepik
अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है, तो दिन में झपकी लेना बंद कर दें या नैप टाइम कम कर दें।
Photo: Freepik
Watch More Story