भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए बहुत से लोग सुबह की सैर करते हैं।

लेकिन मानसून की शुरुआत के कारण आप अक्सर सुबह की सैर पर नहीं जा पाते।

इस दौरान आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

'वॉक एट होम' कॉन्सेप्ट के जरिए आप घर पर ही खुद को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास एक्टिविटी कर सकते है।

मानसून में सुबह की सैर के लिए बाहर नहीं जा पाते, तो आप घर पर या घर के परिसर में ऐसे खेल खेल सकते हैं जिनमें शारीरिक गतिविधि शामिल हो।

अगर आपके घर में ट्रेडमिल मशीन है तो आप इसका इस्तेमाल पैदल चलने के लिए कर सकते हैं।

मॉनसून के दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप घर पर ही योग करें।

मॉनसून में बिना मॉर्निंग वॉक करें फिट रहने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चढ़ना-उतरना अच्छा व्यायाम है और शरीर को हिलाने-डुलाने से निरोगी रह सकते है।

मानसून के दौरान खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आप घर पर संगीत सुनते हुए ज़ुम्बा कर सकते हैं।

साथ ही आप स्किपिंग, जंपिंग जैक और हॉपिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

साथ ही आप स्किपिंग, जंपिंग जैक और हॉपिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।