By - Preeti Sharma Image Source: Instagram
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें काफी चर्चा में हैं।
इसका कारण एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना है। ऐसे में दोनों के अलग होने के कयास जोरों पर हैं।
साल 2020 में युजवेंद्र और धनश्री का रिश्ता सबके सामने आया था। दोनों की मुलाकात वार्ता डांस सीखने से हुई थी।
युजवेंद्र ने कोविड के दौरान धनश्री से डांस सीखने के लिए संपर्क किया था।
दोनों कपल की डांस क्लास से शुरू हुई मुलाकात जल्द ही दोस्ती में बदल गई थी।
दोनों ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अक्सर युजवेंद्र और धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देते थे। लेकिन अब दोनों साथ नहीं दिखते हैं।
अब तक दोनों के बीच तलाक का कारण या अलग होने की वजह सामने नहीं आई है।