होली पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। जिसमें पक्के रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
इन पक्के रंगों को चेहरे से साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है।
रंगों को छुड़ाने के लिए सबसे पहला कदम ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। जिससे रंग हल्के हो जाएंगे।
होली खेलने से पहले त्वचा पर अच्छे से तेल या मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
अगर चेहरे पर पक्का रंग लगा है तो फेस वॉश और शहद का मिश्रण लगाने से रंग निकल सकता है।
बेसन और हल्दी का स्क्रब रंगों को छुड़ाने में मदद कर सकता है। इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं।
चेहरे की जलन और रंग को हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दही और नींबू का मिश्रण भी चेहरे पर लगाने से रंग दूर किया जा सकता है। यह स्किन को नमी भी देता है।