इस तरह से कर सकते है वजन कम
डाइट पर रखें सख्त नियंत्रण
तले हुए, मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। अपनी प्लेट में 50% सब्जियाँ, 25% प्रोटीन और 25% हेल्दी कार्ब्स रखें। रात का खाना हल्का और सोने से 2 घंटे पहले खाएं।
भरपूर पानी पिएं
दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी नींबू या शहद के साथ पीने से फैट बर्निंग तेज होती है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं
16:8 फास्टिंग पैटर्न आजमाएं यानी 16 घंटे उपवास और 8 घंटे खाने का समय। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और कैलोरी बर्न तेजी से होती है।
नींद पूरी लें
रोजाना 7–8 घंटे की नींद लें, क्योंकि नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन (घ्रेलिन) एक्टिव हो जाते हैं। समय पर सोना और उठना वजन घटाने में मदद करता है।
ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी का सेवन करें
दिन में 1–2 बार ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी लेने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। ध्यान रहे चीनी बिल्कुल न डालें।
स्ट्रेस कम करें
तनाव बढ़ने पर कॉर्टिसोल हार्मोन शरीर में फैट स्टोर करता है। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग या मनपसंद एक्टिविटी से तनाव घटाएं।
धीरे-धीरे खाएं और ओवरईटिंग से बचें
हर बाइट को धीरे चबाएं, इससे पेट जल्दी भरता है और कम कैलोरी इनटेक होती है। मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना न खाएं।
रोजाना एक्टिव रहें
लिफ्ट की बजाय सीढ़ियाँ चढ़ें, काम खुद करें, छोटी दूरी पर पैदल जाएं। ये छोटी-छोटी एक्टिविटीज़ भी कैलोरी बर्न में मदद करती हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक अपनाएं
खीरा, नींबू, अदरक और पुदीना वाला डिटॉक्स वॉटर शरीर से टॉक्सिन निकालता है और वजन घटाने में मदद करता है।
शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से दूरी
चीनी, मैदा, सोडा और बेकरी प्रोडक्ट्स को ना कहें। इसके बदले साबुत अनाज, ओट्स और ब्राउन राइस खाएं।

