चेहरे को सर्दियों में रखें मुलायम
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
बहुत गर्म पानी त्वचा की नेचुरल नमी छीन लेता है। इसलिए चेहरा हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं।
मॉइस्चराइज़र तुरंत लगाएं
चेहरा धोने के तुरंत बाद क्रीम या मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन में नमी लॉक हो जाए।
हाइड्रेटिंग क्रीम का चुनाव करें
एलोवेरा, शीया बटर, हायालुरोनिक एसिड या विटामिन E युक्त क्रीम इस्तेमाल करें, ये त्वचा को मुलायम बनाए रखते हैं।
चेहरे की मसाज करें
रोज़ 5 मिनट बादाम या नारियल तेल से हल्की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा को नैचुरल ग्लो मिलता है।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
सर्दियों में भी सूरज की UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं।
ड्रिंक मोर वॉटर
ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
सप्ताह में 2 बार स्क्रब करें
स्क्रबिंग से मृत कोशिकाएं हटती हैं और मॉइस्चर बेहतर तरीके से त्वचा में समाता है। घर पर ओट्स या कॉफी स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
होठों और आंखों का खास ख्याल रखें
लिप बाम और आई क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि ये हिस्से ड्राय या फटें नहीं।
कम मेकअप और हल्के प्रोडक्ट्स चुनें
भारी मेकअप से त्वचा ड्राय हो सकती है। नेचुरल या ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स बेहतर हैं।
रात में नाइट क्रीम जरूर लगाएं
सोने से पहले गाढ़ा नाइट मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा रातभर रिपेयर होती है और सुबह मुलायम महसूस होती है।

