By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
करी पत्ता ऐसा सुपरफूड है जो पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीटेंड से भरपूर होता है।
करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
करी पत्ते का सेवन शरीर में मौजूद चर्बी को घटाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।
करी पत्ते को कई तरह से खाया जा सकता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ते को चबाएं। इससे शरीर को क्लोरोफिल मिलता है।
सुबह करी पत्ते का सेवन शरीर को दिनभर सक्रिय रखता है और एनर्जी देता है।
करी पत्ते के सेवन से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और अतिरिक्त फैट भी कम होता है।
करी पत्ते को पानी में उबालकर इसका शहर और नींबू के साथ सेवन किया जा सकता है। यह रोजाना सुबह खाली पेट पीएं।