By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
हर साल अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरिक्ष यानी स्पेस में भेजा जाता है।
ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि धरती से अंतरिक्ष में पहुंचने के लिए कितना समय लगता है।
पृथ्वी के वातावरण के बाहर का हिस्सा अंतरिक्ष के रूप में जाना जाता है। यह धरती की सतह से 100 किमी ऊपर की ऊंचाई के बाद का क्षेत्र है।
पृथ्वी से अंतरिक्ष की दूरी 62 मील यानी 100 किमी है। हालांकि पृथ्वी से अंतरिक्ष के बीच की दूरी कई भागों में बंटी हुई है।
नासा के लॉन्च डायरेक्टर माइक लाइन बैंक के अनुसार अंतरिक्ष यान के बाहरी अंतरिक्ष में पहुंचने के लिए करीब 8.30 मिनट का समय लगता है।
अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए चार घंटे से लेकर तीन दिन तक का समय लग सकता है।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद है जो हमेशा धरती की परिक्रमा करता है।
स्पेस स्टेशन की बात करें तो यह पृथ्वी का बेहतरीन खूबसूरत नजारा पेश करता है।