By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
दुनिया में कई तरह के रोमांचकारी और रहस्मयी जीव जंतु पाए जाते हैं।
दुनिया में सभी जीव जंतुओं की उम्र या जीवनकाल अलग-अलग होता है।
वहीं गिलहरी एक ऐसा जानवर है जिसे देखकर हर कोई पसंद करता है।
गिलहरी का जीवन प्रजाति और रहने की जगह पर पूरी तरह से निर्भर करता है।
जंगलों में रहने वाली गिलहरी करीब 6 साल तक जीवित रहती है। वहीं कैद में रहने वाली गिलहरी 20 साल तक जिंदा रह सकती है।
आमतौर पर एक गिलहरी का जीवनकाल सिर्फ 9 साल तक का होता है।
धरती पर तीन तरह की गिलहरी पाई जाती है। पहली जमीन पर चलने वाली, दूसरी पेड़ पर रहने वाली, तीसरी उड़ने वाली।
गिलहरियां ज्यादातर नट्स, फल और बीज खाना पसंद करती हैं। जिसकी वजह से लोग इन्हें मूंगफली खिलाते हैं।