आंखों की जलन और थकान से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
Written By
: Preeti Sharma
Source
: Freepik
आंख बहुत ही नाजुक अंग होता है जिसके प्रति लापरवाही देखने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखना जरूरी है।
आंखें
शरीर की तरह की आंखों में भी कई बार थकान और जलन जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
थकान और जलन
आंखों में जलन और थकान को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी असरदार होते हैं।
घरेलू तरीके
आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए ठंडे पानी के छींटे डालें। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
ठंडा पानी
जलन और थकान दूर करने के लिए आंखों पर खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों ठंडक पहुंचाते हैं।
खीरा रखें
आंखों को आराम देने के लिए इसपर ठंडा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे दूध में रुई डुबाएं और इसे आंखों पर लगाएं।
ठंडा दूध
कॉटन पैड में गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें और इसे आंखों पर रखे लें। इससे जलन और खुजली से छुटकारा मिल सकता है।
गुलाब जल
आंखों की थकान को दूर करने के लिए कच्चे आलू के स्लाइस को फ्रिज में रखें और इसे आंखों पर रखें। इससे काफी आराम मिलेगा।
आलू की स्लाइस
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश