क्या आपने देखा है मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया'? यहां देखें तस्वीरें!
मुंबई के कम्बाला हिल इलाके में अल्टामाउंट रोड पर बना मुकेश अंबानी का घर, देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है।
Photo: Twitter
मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है और उनका घर एंटीलिया भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है।
Photo: Twitter
मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है और यही वजह है कि लोग इसे देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।
Photo: Twitter
एंटीलिया हाउस 27 मंजिल है, लेकिन इसकी ऊंचाई 60 मंजिल जितनी है। क्योंकि इसकी छतें काफी ऊंची बनाई गई हैं।
Photo: Twitter
बता दें कि इसके निर्माण की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी लीटन कॉन्ट्रैक्टर्स को दी गई थी, जिसने अमेरिकी आर्किटेक्चर फर्म के साथ मिलकर इस अद्भुत इमारत को डिजाइन किया था।
Photo: Twitter
4,00,000 वर्ग फीट में फैले इस आलीशान घर में 27 मंजिल हैं। इनमें तीन मंजिलों पर हेलीपैड सुविधाएं, छह मंजिलों पर कार पार्किंग, तीन मंजिलों पर हैंगिंग गार्डन है।
Photo: Twitter
एक मंदिर, 50 लोगों की बैठने की क्षमता वाला एक निजी सिनेमा, एक स्पा, एक आइसक्रीम पार्लर और एक स्नो रूम शामिल हैं।
Photo: Twitter
मुकेश अंबानी का परिवार ग्लैमरस लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। उनके घर में होने वाले कार्यक्रमों में बड़े-बड़े सेलेब्स भी हिस्सा लेते हैं और अंबानी परिवार का हर कार्यक्रम यहीं होता है।