अगर आपको मंचूरियन खाना पसंद है तो आप मशरूम मंचूरियन भी ट्राई कर सकते हैं।
जिसे भी मशरूम पसंद हैं। उसे मंचूरियन जरूर पसंद आएगा।
मशरूम मंचूरियन बच्चों के भी प्लेट में परोस सकते हैं। इसे ऐसे बनाएं:-
मशरूम को साफ करके धो लें। किचेन टोवेल से अच्छे से पोंछ लें और मीडियम पीसेस में कट लें।
एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक- लहसुन पेस्ट,1/2 स्पून सोया सॉस, नमक और 4 टेबल स्पून पानी डालें।
इन सबको अच्छे से मिलाएं और मध्यम गाढ़ा घोल बनाएं। घोल में मशरूम डालें। अच्छे से घोल लगाएं।
तेल में मीडियम आंच पर सुनहरे होने पर इसे तल लें।
टेबल स्पून तेल में तडके(अदरक- लहसुन पेस्ट, कटी हुई मिर्च और कटा हुआ प्याज़) डालें। तेज आंच पर 2 मिनट तक भून लें।
सोया सॉस, टोमेटो सॉस, नमक, फ्राइड मशरूम के टुकडें और हरा प्याज डालें। अच्छे से मिलाएं।
अब उन्हें टॉस करते हुए मिलाएं। एक दो मिनट तक पकाएं, स्वादिष्ट ड्राई मशरूम मंचूरियन तैयार।
Watch More Story