भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थान हैं, जो अपनी प्राचीनता और अद्भुत चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है।

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां लोगों को सोना मिलता है। 

पश्चिम बंगाल में स्थित गंगासागर तीर्थ के बारे में ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।

इस तीर्थ की अनोखी बात ये है कि यहां की रेत सोना उगलती है। 

यहां के स्थानीय निवासी साल भर गंगासागर में सोने की खोज करते हैं।

बड़े त्यौहारों में लोग यहां स्नान करते हैं, उस समय उनके आभूषण गिर जाते हैं, जो कभी नहीं मिलते।

ऐसा कहा जाता है कि गंगासागर कभी किसी की चीज़ अपने पास नहीं रखता। सभी आभूषण में लहरों में बहकर किनारे आ जाते हैं, जो रेत में दब जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अक्सर रेत में अंगूठियां, चेन, झुमके जैसे आभूषण मिलते हैं।

लोगों कहते हैं मिले आभूषण समुद्र देवता का उनके लिए उपहार है। जिसके बारे में वह पुलिस को कोई जानकारी नहीं देते हैं। 

उनका कहना है कि यह एक तरह से हमारी मेहनत का नतीजा है, जो अब उनका पेशा भी बन गया है। 

All Pic Credit: Social Media