भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है।
जूनियर एनटीआर से महेश बाबू तक सेलेब्स ने मनाया टी-20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न
इस मौके पर जूनियर एनटीआर से महेश बाबू तक कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है।
ICC Men's T20 World Cup
टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू ने टीम इंडिया की जीत पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
ICC Men's T20 World Cup
एक्टर जूनियर एनटीआर ने टीम इंडिया को बधाई दी और एक्स पर लिखा कि क्या मैच था। गर्व से ऊंचा उठ रहा हूं। बधाई टीम इंडिया!
ICC Men's T20 World Cup
मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा कि 17 साल बाद ICC T20 विश्व कप जीतने का यह कितना शानदार तरीका है।
ICC Men's T20 World Cup
चिरंजीवी ने बुमराह, हार्दिक, अक्षर, अर्शदीप, कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी।
ICC Men's T20 World Cup
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लिखा कि हम जी गए। खुशी के आंसू, हर चीज के आंसू। बधाई टीम इंडिया। क्या जीत है।
ICC Men's T20 World Cup
काजोल ने लिखा कि मैं बहुत खुश और गर्वित हूं! इस मैच में इतने सारे हीरो ने प्रदर्शन किया। वास्तव में यह एक टीम प्रयास था।
ICC Men's T20 World Cup
करीना कपूर खान ने टी20 विश्व कप 2024 ट्रॉफी की फोटो शेयर करके जीत का जश्न मनाया और लिखा कि हम इसे घर ले आए।
ICC Men's T20 World Cup
एक्टर सनी देओल ने कहा कि बधाई हो मेरी टीम इंडिया, आपने दिल, कप और खुशियाँ सब जीत ली आज।
ICC Men's T20 World Cup
