By - aditi bhandari Image Source: social media

अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भारतीय फौज से है नाता

एक्टर अक्षय कुमार के पिता हरी ओम भाटिया आर्मी के जवान थे, बाद में उन्होंने आर्मी की नौकरी छोड़कर यूनिसेफ में अकाउंटेंट के पोस्ट पर काम किया।

अक्षय कुमार

शाहरुख खान की पत्नी गौरी छिब्बर के पिता और शाहरुख खान के ससुर रमेश चंद्र छिब्बर आर्मी में कर्नल थे।  

शाहरुख खान

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डॉ अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी भारतीय फौज से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में ऑफिसर थे। एक कार दुर्घटना में दुर्गानंद जिंटा की मौत हो गई थी।

प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया नेवी में एक्स-कमांडर के पद पर रहे हैं। 

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उनके बहादुरी के लिए उन्हें कई मिलिट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है।

गुल पनाग

एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता एल के दत्ता एक पूर्व विंग कमांडर हैं, वहीं उनकी बहन चेरिल दत्ता भी ऑर्म्ड फोर्स में कार्यरत हैं।

लारा दत्ता

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल ने बब्बर शेर के साथ मनाया न्यू ईयर