Sweating को कम करने के लिए आप ये काम कर सकते है।
गर्मियों में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन यह परेशान भी करता है।
सूत या कॉटन जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल करें जो स्किन को सांस लेने दे और पसीना जल्दी सूखा दे। अंडरआर्म्स और अधिक पसीना आने वाले हिस्सों पर पाउडर लगाने से बदबू और पसीना कम होगा।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
सूत या कॉटन जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल करें जो स्किन को सांस लेने दे और पसीना जल्दी सूखा दे।
टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल
अंडरआर्म्स और अधिक पसीना आने वाले हिस्सों पर पाउडर लगाने से बदबू और पसीना कम होगा।
बार-बार चेहरा और शरीर धोएं
दिन में 2–3 बार ठंडे पानी से चेहरा और हाथ-पैर धोने से स्किन कूल रहती है।
पानी की मात्रा बढ़ाएं
पसीना कंट्रोल करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पिएं।
स्पाइसी और ऑयली फूड से बचें
तेज मसाले और तैलीय खाना शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं जिससे पसीना ज्यादा आता है।
नीम और गुलाब जल से स्नान
इनमें एंटीसेप्टिक और कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन को ठंडक देती हैं।
सिट्रस फ्रूट्स और खीरा खाएं
नींबू, संतरा, खीरा और तरबूज जैसे फल शरीर का तापमान नियंत्रित रखते हैं।
अत्यधिक कैफीन और शराब से दूरी
ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं, जिससे पसीना ज्यादा आता है।
योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़
शरीर का तापमान और हार्मोन संतुलित रखने में योग काफी मददगार है।
