गर्मियों में स्किन पर चिपचिपाहट, जलन और टैनिंग जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
रोज़ाना ठंडे पानी से चेहरा धोएं
दिन में कम से कम 3 बार ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन फ्रेश बनी रहती है और पसीने की चिपचिपाहट दूर होती है।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
एलोवेरा में कूलिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं। रात को सोने से पहले इसे स्किन पर लगाएं, इससे जलन और रेडनेस में राहत मिलेगी।
ककड़ी और तरबूज का सेवन और फेस पैक
ककड़ी और तरबूज दोनों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। जो सेवन और फेस पैक से कमी पूरी करेंगा।
गुलाब जल का करें स्प्रे
गुलाब जल को स्प्रे बॉटल में भरकर दिन में 2-3 बार चेहरे पर छिड़कें, यह स्किन को ठंडा और रिलैक्स रखेगा।
फ्रिज के फेस मास्क का इस्तेमाल
मार्केट में मिलने वाले शीट मास्क को फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर चेहरे पर लगाएं, इंस्टेंट कूलिंग का एहसास मिलेगा।
बर्फ के टुकड़ों से मसाज
हल्के हाथों से चेहरे पर आइस क्यूब्स की मसाज करने से पोर्स टाइट होते हैं और गर्मी से राहत मिलती है।
धूप में सनस्क्रीन
स्किन को UV किरणों से बचाने के लिए SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।
पानी और जूस का ज्यादा सेवन
बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है। इससे स्किन ग्लो करेगी और गर्मी से बचाव होगा।

