प्रदूषण के दौरान खानपान
का
रखें ख्याल, नहीं पड़ेंगे बीमार
विशेषज्ञों का मानना है कि यह वायु प्रदूषण एक साथ कई सिगरेट पीने के बराबर है।
Photo: istock
वायु प्रदूषण से अस्थमा और श्वसन संबंधी समस्याएं होती हैं, जिससे फेफड़ों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।
Photo: istock
प्रदूषण से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है।
Photo: istock
प्रदूषण के कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स को हटाने के लिए शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी है।
Photo: istock
इसके लिए जरूरी है कि ऐसा आहार लिया जाए जो शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाए और फेफड़ों को मजबूत बनाए।
Photo: istock
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार के नियमित सेवन से आपके स्वास्थ्य को प्रदूषण के प्रभाव से बचाया जा सकता है।
Photo: istock
लाइकोपीन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर का सेवन शरीर को प्रदूषक तत्वों से बचाने में मदद करता है।
Photo: istock
विटामिन ए से भरपूर चीजें जैसे गाजर,सीताफल, ब्रोकली, मछली फेफड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए फायदेमंद होती हैं।
Photo: istock
विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को जहरीले प्रदूषकों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
Photo: istock
रोजाना आहार में विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है।
Photo: istock
चुकंदर, गाजर, टमाटर, पालक, खीरा, अदरक जैसी ताजी सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद होता है।
Photo: istock
प्रदूषण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेना और शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।
Photo: istock
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, नवभारत मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता।
Photo: istock
Watch More Story