गर्मी में दही के साथ खाएं ये चीजें, डाइजेशन रहेगा सही

Written By: Deepika Pal

Source: Freepik

गर्मी के मौसम में डाइजेशन का खेल बिगड़ जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए दही के साथ इन चीजों का सेवन करें।।

गर्मी का मौसम

दही के साथ आप पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा खा सकते है। 

  भुना हुआ जीरा पाउडर

काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और गैस और एसिडिटी से राहत देती है। दही के साथ लें।

काली मिर्च

पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसकर दही में मिलाकर खाना चाहिए. यह पेट की जलन, बदहजमी को सही करती है।

पुदीना

डायरिया की समस्या में राहत के लिए दही और केले को साथ खाएं। लू से बचाकर और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है।

केला

 पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाते हैं तो, गैस और अपच से राहत मिलती है।

 गुड़

दही को आप छाछ या लस्सी के रूप में ले सकते है। इसके अलावा खाने के साथ भी दही का सेवन अच्छा होता है।

दही का सेवन