गर्मियों में अक्सर हमें कुछ ठंडा और हेल्दी खाने की इच्छा होती है। ऐसे में गोंद कतीरा शरबत एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
गोंद कतीरे का शरबत शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मी में लू लगने से भी बचाता है।
यह शरबत स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है।
इसे बनाने के लिए आपको गोंद कतीरा, चिया सीड्स, चीनी, दूध, आइस क्यूब्स की जरूरत होगी।
गोंद कतीरे का शरबत बनाने के लिए कुछ देर पहले गोंद कतीरा और चिया सीड्स को भिगा दें।
जब गोंद कतीरा और चिया सीड्स भीग कर गाढ़े हो जाएं तो इन्हें एक गिलास में निकाल लें।
अब इसमें दूध, चीनी और आइस क्यूब्स मिलाएं। आप चाहें तो इसमें फ्लेवर भी डाल सकते हैं।
इस तरह से घर पर ही आप आसानी से गोंद कतीरे का शरबत बना सकते हैं।