महिलाओं के लिए वरदान है सहजन, जानें फायदे
सहजन को खाने से मिलते है कई फायदे
इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम मूड को बेहतर बनाते हैं और थकान दूर करते हैं। सहजन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
हॉर्मोन संतुलन में मददगार
All Source: Freepik
सहजन में मौजूद आयरन, कैल्शियम और विटामिन B6 महिला हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
पीरियड्स में राहत
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सहजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो महिलाओं की कमजोर हड्डियों को मजबूती देता है।
गर्भावस्था में लाभदायक
प्रेगनेंसी में सहजन का सेवन आयरन और फोलिक एसिड की कमी पूरी करता है, जो शिशु और मां दोनों के लिए फायदेमंद है।
स्किन और बालों के लिए वरदान
सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
वज़न घटाने में सहायक
सहजन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
सहजन में मौजूद विटामिन C और A इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे महिलाएं संक्रमण से बची रहती हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटिक महिलाओं के लिए सहजन बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

