By - Preeti Sharma
Image Source: Instagram
भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं।
कुछ जगहों पर भगवान शिव को ज्यादा पूजा जाता है, तो कहीं दुर्गा मां को पूजते हैं।
लेकिन भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां पर भगवान नहीं बल्कि कुत्तों की पूजा की जाती है।
कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना गांव में कुत्ते का मंदिर बना है। यहां पर लोग उनकी पूजा करते हैं।
गाजियाबाद के पास चिपियाना गांव में भी एक कुत्ते का मंदिर है जहां लोग पूजा करने आते हैं।
मान्यताओं के अनुसार अगर कोई कुत्ता काट लेता है, तो यहां बनी हौदी में नहाने से उसका असर खत्म हो जाता है।
बुलंदशहर से कुछ ही दूर सिकंदराबाद में भी कुत्ते का मंदिर है। जहां पर लोग पूजा करने आते हैं।
माना जाता है कि यहां पूजा करने से मन्नत पूरी होती है। यह मंदिर साधु लटूरिया बाबा के कुत्ते को समर्पित है।