ऐसे करें 2024 की शुरुआत, पूरे साल रहेंगे हेल्दी और फिट

नए साल 2024 की शुरुआत हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ करना काफी कारगर साबित हो सकता है।

Photo: istock

योगाभ्यास करने से हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

Photo: istock

न केवल शरीर बल्कि हमारा मन और दिमाग भी स्थिर रहता है।

Photo: istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी अक्सर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योग करने की सलाह देते हैं।

Photo: istock

ऐसे में नए साल की हेल्दी शुरुआत के लिए हम घर पर ही कुछ आसान योगासन कर सकते हैं।

Photo: istock

ताड़ासन, मलासन और त्रिकोणासन समेत कई आसान योगासन हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

Photo: istock

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होता है और उसके विकार दूर हो जाते हैं।

Photo: istock

वृक्षासन का नियमित अभ्यास दिमाग को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद करता है।

Photo: istock

 मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए त्रिकोणासन सबसे सरल और उपयोगी आसन है।

Photo: istock

नियमित रूप से त्रिकोणासन का अभ्यास करने से आपके पेट, कमर, जांघों और अतिरिक्त चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।

Photo: istock

इन तीन योगासनों के अलावा आप घर पर श्वास संबंधी व्यायाम भी कर सकते हैं।

Photo: istock

अनुलोम-विलोम करने से आप न सिर्फ तनाव मुक्त रहेंगे बल्कि पूरे दिन एक्टिव भी रहेंगे।

Photo: istock