Image Source: Freepik
Date-30-03-2025
नवरात्रि हिन्दू धर्म में प्रमुख त्योहार है जिसमें नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक होगी।
इस दौरान कई लोग नवरात्रि में व्रत रखते हैं। ऐसे में खाली पेट कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
व्रत के दौरान खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गैस बन सकती है।
व्रत में केला बहुत ज्यादा खाया जाता है लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
व्रत के समय खाली पेट दही का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसके अलावा व्रत के दौरान खाली पेट तली हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
नवरात्रि व्रत के दौरान सेहत दुरुस्त रखने के लिए खानपान से जुड़ी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।