By - Shiwani Mishra
Image Source: Instagram
क्या कभी-कभी आसमान में दिखने वाली संदिग्ध गतिविधि UFO हैं? इस तरह के अनगिनत सवाल बीते कुछ सालों से हमारे मन में तैर रहे हैं।
इंसान अंतरिक्ष में जाकर वहां महीनों का वक्त गुजार देता है। चांद पर कदम रख चुका है ।
तो और दूसरे ग्रहों तक पहुंचने की कोशिश में भी जुटा है, लेकिन एलियन और UFO से जुड़ी पहेली कोई नहीं सुलझा पाया
मनुष्यों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं में भी कई बार एलियंस या एलियन जैसे प्राणियों का जिक्र मिलता है।
विभिन्न संस्कृतियों की कथाओं में आसमान से आने वाले देवताओं, राक्षसों, और अजीब जीवों का वर्णन मिलता है।
दरअसल कुछ लोग मानते हैं कि पुराने समय के लोग जो चीजें नहीं समझ सकते थे, उन्हें उन्होंने 'देवता' या 'एलियन' का नाम दे दिया।
कहा जाता है कि वैज्ञानिक का एलियन से कोई नाता नही है। लेकिन इन सभी बातों का आज तक कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मौजूद है।