Solar Panel के लिए जानिए ज्यादा बिजली वाले Peak Sun Hours का राज, क्या है खास
क्या पूरे दिन एक जैसी बिजली बनती है?
नहीं! सोलर पैनल सुबह और शाम कम बिजली बनाते हैं। सबसे ज्यादा बिजली तब बनती है जब तेज और सीधी धूप पैनल पर पड़ती है।
Peak Sun Hours क्या हैं?
Peak Sun Hour वह 1 घंटा होता है, जब धूप की तीव्रता लगभग 1,000 W/m² होती है। इसी समय सोलर पैनल अपनी अधिकतम क्षमता से बिजली बनाते हैं।
हर जगह क्यों अलग होती है बिजली?
आप किस राज्य या देश में रहते हैं, इससे सोलर आउटपुट बदल जाता है। राजस्थान में समान सिस्टम, केरल की तुलना में ज्यादा बिजली बना सकता है।
भारत में कितने Peak Sun Hours?
राजस्थान: 6–7 घंटे, कई अन्य राज्यों में इससे कम, जितने ज्यादा Peak Sun Hours, उतनी ज्यादा बिजली।
दुनिया में कहां कितनी धूप?
कैलिफोर्निया: 5–6 घंटे, UK: 2–3 घंटे, जर्मनी: लगभग 3 घंटे कम Peak Sun Hours = बड़े सोलर सिस्टम की जरूरत।
सही Angle क्यों जरूरी है?
पैनल का सही Tilt और Orientation बिजली उत्पादन बढ़ाता है। भारत जैसे Northern Hemisphere देशों में पैनल South Facing लगाना बेहतर माना जाता है।
शहर के हिसाब से बदलता है Tilt
अहमदाबाद: 23° Tilt, न्यूयॉर्क: लगभग 40° Tilt Latitude के अनुसार सही Angle चुनना जरूरी है।
गलत इंस्टॉलेशन का नुकसान
गलत Tilt या Orientation से बिजली उत्पादन 10–25% तक घट सकता है। साथ ही Shadow (शेडिंग) का असर भी बढ़ जाता है।
ज्यादा बिजली चाहिए? ये 3 बातें याद रखें
ज्यादा Peak Sun Hours वाली जगह चुनें
सही South Facing Orientation रखें
सही Tilt Angle और शेडिंग से बचाव करें

