मशरूम से बनें खाने के आइटम जो बच्चों को आएगे पसंद
मशरूम पिज़्ज़ा
घर पर ब्रेड या बेस पर टमाटर सॉस, चीज़ और मशरूम डालकर बेक करें, बच्चे खुशी से खा लेंगे।
मशरूम पास्ता
क्रीमी व्हाइट सॉस या रेड सॉस में मशरूम डालकर पास्ता तैयार करें।
मशरूम कटलेट
आलू और मसालों के साथ मशरूम मिलाकर कुरकुरी टिक्की बनाएं, केचप के साथ बच्चे मज़े से खाएंगे।
मशरूम सूप
हल्का और क्रीमी मशरूम सूप बच्चों को खासकर ठंड के मौसम में बहुत पसंद आएगा।
मशरूम पराठा
गेहूं के आटे में मसालेदार मशरूम की स्टफिंग भरकर पराठा बनाएं।
मशरूम फ्राइड राइस
चावल, हरी सब्ज़ियां और सोया सॉस के साथ मशरूम डालकर फ्राइड राइस तैयार करें।
मशरूम चीज़ रोल
रोटी या टॉर्टिला में मशरूम और चीज़ भरकर रोल बनाएं, बच्चों के टिफिन के लिए बढ़िया ऑप्शन।
मशरूम मंचूरियन
हल्का सा फ्राई करके ग्रेवी या ड्राई मंचूरियन बनाएं, यह चाइनीज़ स्वाद बच्चों को भाता है।
मशरूम सैंडविच
बटर लगे ब्रेड पर मशरूम, चीज़ और सब्ज़ियां डालकर ग्रिल्ड सैंडविच बनाएं।
मशरूम पकोड़ा
बेसन में लपेटकर डीप फ्राई करें, बच्चों को स्नैक्स की तरह पसंद आएंगे।

