राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर लगा चार साल का बैन 

पिछले साल डोप परीक्षण में असफल रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने लगाया बैन 

संजीता पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के दौरान परीक्षण में एनाबॉलिक स्टेरॉयड-ड्रोस्तानोलोन मेटाबोलाइट के लिए पाई गई थी पॉजिटिव 

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने इस बारे में जानकारी दी 

उन्होंने कहा, ‘‘हां, संजीता पर नाडा ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है।'' 

संजीता से छिना गया राष्ट्रीय खेलों में जीता हुआ रजत पदक