30 लोगों का देश, जहां कुत्तों को भी दी जाती है नागरिकता!

अमेरिका में नेवादा के पास स्थित है 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' (Republic of Molossia) जहां की आबादी केवल 30 लोगों की है।

Photo: Twitter

खास बात ये है कि यहां कुत्तों को भी नागरिकता दी जाती है।

Photo: Twitter

यह अमेरिका में नेवादा के पास स्थित एक छोटा सा देश है, इसकी सीमा कुल 2.28 एकड़ भूमि से बनी है। केविन बॉघ यहां के तानाशाह हैं।

Photo: Twitter

तानाशाह केविन बॉघ के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। ये शख्स हमेशा मिलिट्री ड्रेस में ही रहता है।

Photo: Twitter

इस देश में अन्य देशों की तरह स्टोर, लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस, श्मशान घाट के अलावा अपना कानून, ट्रेडिशन और करंसी भी है।

Photo: Twitter

नेवादा की डेयटेन वैली में स्थित इस माइक्रोनेशन की अलग करेंसी भी है, जिसका नाम valora है। इस सिस्टम को चलाने के लिए Bank of Molossia, चिप वाले सिक्के और प्रिंटेड नोट भी हैं।

Photo: Twitter

पर्यटन की दृष्टि से लोग मोलोसिया देश को जानने और घूमने के लिए आते हैं। यहां आने के लिए पर्यटकों को अपने पासपोर्ट पर मुहर लगवानी पड़ती है।

Photo: Twitter

इस देश में घूमने के लिए पर्यटकों को सिर्फ 2 घंटे का समय मिलता है। इस यात्रा में केविन खुद पर्यटकों को देश की इमारतें और सड़कें दिखाते हैं।

Photo: Twitter

रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया दो बार अपना राष्ट्रगान भी बदल चुका है। इसका झंडा नीले, सफेद और हरे रंग के तिरंगे डिजाइन में है।

Photo: Twitter