खाली पेट इन फलों का सेवन आपको बना सकता है बीमार, जानें फल खाने का सही समय
सुबह खाली पेट सेब और पपीता जैसे फल खाएं, लेकिन खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फल खाना हानिकारक हो सकता है।
Photo: Social Media
कभी भी खाली पेट केला न खाएं। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से आपके पेट में अम्ल पित्त रस की मात्रा बढ़ सकती है। केले का सेवन सुबह के ब्रैकफास्ट के बाद सबसे बेहतर होता है।
Photo: Social Media
खाली पेट संतरा, अनानास, कीवी, नींबू और अमरूद जैसे फाइबर युक्त खट्टे फलों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे पाचन तंत्र स्लो हो जाता है और आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। खट्टे फलों का सेवन सुबह 10 बजे के बाद करना ही बेहतर होगा।
Photo: Social Media
संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है और इसमें साइट्रिक एसिड भी होता है। ये दोनों तत्व पेट के एसिड बाइल जूस को बढ़ावा देते हैं और सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
Photo: Social Media
अंगूर, सुबह खाली पेट खाएंगे तो दिनभर पेट से परेशान रहेंगे। दरअसल, इसकी वजह से आपको बदहजमी हो सकती है या फिर पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है।
Photo: Social Media
अनानास न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।
Photo: Social Media
सेब खाने का सही समय नाश्ता है, अगर सेब को आप नाश्ते के दौरान खाएंगे तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
Photo: Social Media
शरीफा (सीताफल) को आप नाश्ते के बाद खा सकती हैं। इसका शुगर शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
Photo: Social Media
अगर कीवी को रात के समय खाया जाए तो इससे नींद अच्छी आती है। यह सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।