By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
सर्दियों का मौसम बढ़ते ही हाथ पैर कांपने लगते हैं। कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच जाता है।
दिसंबर से लेकर फरवरी तक कुछ जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ती है कि ऐसे में इंसानों का टिकना मुश्लिक हो जाता है।
अरुणाचल प्रदेश का तवांग भी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां पर सर्दियों के समय बर्फ पड़ती है।
हिमालय पर्वत के बीच बसा लद्दाख सर्दियों में मुसीबत का कारण बन जाता है। यहां पर तापमान माइनस में रहता है।
सिक्किम में स्थित लोचन और थांगु घाटी का तापमान -10 से -15 डिग्री के बीच रहता है।
सियाचिन ग्लेशियर भारत की सबसे ठंडी जगह है। यहां पर तापमान कई बार -50 डिग्री पहुंच जाता है।
इस जगह को आइस बॉक्स ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यह जगह समुद्र तल से करीब 4400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।
भारत की इन ठंडी जगहों पर इंसानों का रहना बहुत ही मुश्किल है।