बालों को सिल्की, शाइनी और मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
बालों में नारियल तेल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। जिसकी वजह से सॉफ्ट और सुंदर हो जाते हैं।
बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल, एलोवेरा जेल और शहद चाहिए।
2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 30 मिनट बाद इसे धो लें।
इस तरह नारियल तेल का हेयर मास्क इस्तेमाल करने से बाल डैमेज फ्री रहते हैं।
इसके अलावा आप सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म करके बालों पर लगा सकते हैं। सुबह बालों को धो लें।
इस तरह नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बाल गहराई तक मॉइस्चराइज होते हैं।