By - Preeti Sharma Image Source: X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी हैं। जहां 70 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में मतदान किया और लोगों को वोट डालने के लिए कहा।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
वहीं राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मतदान के बाद तस्वीरें खिंचवाते हुई नजर आईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली चुनाव में वोट डाला।
सांसद मनोज तिवारी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करते हुए नजर आए।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी वोट डालने के लिए सुबह मतदान केंद्र पहुंचे।