चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 18 महीने के बाद भारत में नए राजदूत की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शुई फीहोंग अब भारत में चीन के राजदूत होंगे।

शुई फीहोंग इससे पहले अफगानिस्तान और रोमानिया में राजदूत रह चुके हैं।

शुई फीहोंग का जन्म चीन के दोंगयांग शहर में 1964 में हुआ है।

1987 में शुई फीहोंग पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विदेश मंत्रालय में शामिल हुए।

1991 तक शुई ने मंत्रालय के सूचना विभाग के स्टाफ सदस्य और अटैची के रूप में कार्य किया।

भारत और चीन के रिश्ते में सीमा विवाद की वजह से कड़वाहट है ऐसे में राजदूतों की अहम भूमिका होती है।

शुई की नियुक्ति के बाद देखना होगा कि भारत और चीन का रिश्ता किस दिशा में आगे बढ़ता है।