छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी रवि सिन्हा बने नए रॉ प्रमुख

Photo Credit - Social Media

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी रवि सिन्हा नए रॉ प्रमुख होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने रवि सिन्हा को देश की खुफिया एजेंसी RAW के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

Photo Credit - Social Media

रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा। रवि सिन्हा सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। रॉ प्रमुख के रूप में सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

Photo Credit - Social Media

रवि सिन्हा वर्तमान रॉ प्रमुख सामंत गोयल की जगह लेंगे। सामंत गोयल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा दो साल तक रॉ का नेतृत्व करेंगे।

Photo Credit - Social Media

वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। यह पद विशेष सचिव के स्तर का होता है। उनकी अगली पोस्टिंग रॉ में सचिव के रूप में होगी।

Photo Credit - Social Media

रॉ क्या है, रॉ का क्या काम है? रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की स्थापना 21 सितंबर 1968 को हुई थी।

Photo Credit - Social Media

1968 तक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) वही संगठन था जो भारत के आंतरिक और बाहरी खुफिया कार्यों को अंजाम देता था।

Photo Credit - Social Media

लेकिन 1962 और 1965 के युद्धों में भारत की खुफिया एजेंसी की विफलता के बाद, सरकार ने 'RAW' नामक एक स्वतंत्र खुफिया एजेंसी की स्थापना की। 

Photo Credit - Social Media

1968 में रॉ इंदिरा गांधी सरकार के दौरान अस्तित्व में आया था। रामेश्वर नाथ काव प्रथम प्रमुख थे। रॉ एक ऐसी संस्था है जो सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है। 

Photo Credit - Social Media