कब है आस्था का महापर्व छठ? जानें पूजा का सही समय, नहाय खाय-खरना और सूर्य अर्घ्य की तारीख

हिंदू धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों में छठ पूजा का भी विशेष महत्व है।

Photo: istock

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होती है।

Photo: istock

चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है।

Photo: istock

यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि यह व्रत 36 घंटे तक कठोर नियमों का पालन करते हुए किया जाता है।

Photo: istock

यह व्रत संतान और सुहाग की दीर्घायु, घर की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए रखा जाता है।

Photo: istock

छठ पूजा की नहाय खाय परंपरा में, व्रती नदी में स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनते हैं और शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं।

Photo: istock

चार दिनों तक चलने वाला छठ पूजा का यह महापर्व नहाय-खाय से शुरू हो रहा है, जो 17 नवंबर को है।

Photo: istock

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना इस साल 18 नवंबर को है।

Photo: istock

खरना के दिन व्रती एक समय मीठा भोजन करते हैं, इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू होता है।

Photo: istock

इस साल छठ पूजा का सायंकालीन अर्घ्य 19 नवंबर को सूर्यास्त के समय शाम 05:26 बजे होगा।

Photo: istock

इस दिन अर्घ्य के सूप को टोकरी में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से सजाया जाता है।

Photo: istock

छठ महापर्व के चौथे दिन यानी सप्तमी तिथि को आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होता है।

Photo: istock

इस साल 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, इस दिन सूर्योदय सुबह 06:47 बजे होगा।

Photo: istock

Photo: istock