Chandrayaan 3: जानिए चंद्रयान-3 पर हुआ कुल कितना खर्च, 14 जुलाई को होगा लॉन्च
चंद्रयान 3 शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगा। इसके लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तैयारियां जोरों पर हैं।
Photo: Social Media
इस परियोजना के वैज्ञानिकों पर 75 करोड़ खर्च आया है। जबकि इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने आधिकारिक तौर पर पूरे मिशन की अंतिम लागत 615 करोड़ रुपये लगे है।
Photo: Social Media
यह 2019 के चंद्रयान 2 मिशन का हिस्सा है। साल 2019 में लैंडर और रोवर चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग नहीं कर पाया था, जिस वजह से ये मिशन फेल हो गया।
Photo: Social Media
चंद्रयान 3 के लॉन्च के लगभग एक महीने बाद चंद्र कक्षा में पहुंचेगा। इसके लैंडर, विक्रम और रोवर के 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की संभावना है।
Photo: Social Media
मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट लगभग चंद्रयान -2 के समान (70 डिग्री ) है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला मिशन बन जाएगा।
Photo: Social Media
पिछले मिशन की तुलना में इस बार चंद्रयान-3 में अधिक ईंधन, कई सुरक्षा उपाय और बड़ी लैंडिंग साइट होगी।
Photo: Social Media
वैज्ञानिक कोशिश कर रहे हैं कि पिछला हादसा दोबारा न दोहराया जाए। इस बार मिशन को लेकर हर कोई काफी आश्वस्त है।
Photo: Social Media
विक्रम लैंडर के पास अब अन्य सतहों पर अतिरिक्त सौर पैनल हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह बिजली उत्पन्न करता रहे।
Photo: Social Media
मिशन चंद्रयान 3 पृथ्वी सहित सौर मंडल के इतिहास को समझने चंद्रमा पर मौजूद खनिज तलाशने और पानी की खोज से संबंधित मिशन को अंजाम देने की कोशिश करेगा।
Photo: Social Media
मिशन चंद्रयान का मकसद चंद्रमा पर सटीक लैंडिंग हासिल करने में भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करना भी है।