साल 2023 का पहला 'चंद्रग्रहण' जल्द ही लगने जा रहा है। इस साल का पहला 'चंद्र ग्रहण' आज 5 मई शुक्रवार को लग रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ क्रिया बताया गया है। ज्योतिषियों की मानें तो, ग्रहण के दौरान सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ता है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस वजह से इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर अवश्य पड़ने वाला है।
ज्योतिषियों के अनुसार जानें उन राशियों के बारे में..
इन जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ नहीं रहने वाला।वृषभ राशि के जातकों का चंद्र ग्रहण के दौरान किसी से अनावश्यक वाद विवाद हो सकता है। परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। जीवन में आ रही समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा।
वृषभ राशि
इन जातकों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार का विशेष ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, तो इस पर सोच-विचार अवश्य करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि
इन जातकों को ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में जातक जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। इसका प्रभाव उनको आर्थिक रूप से झेलना पड़ेगा। मन अशांत रहेगा और कानूनी विवाद में फंसने की संभावना भी है।
मेष राशि
इन जातकों पर इस चंद्रग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरी में बाधा उत्पन्न होगी। ग्रहण की अवधि में भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए अच्छा रहेगा।