By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
दुनियाभर में कई खूबसूरत और प्रसिद्ध झील हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
लेकिन देश में एक ऐसी भी झील है जहां पर कोई नहीं जाना चाहेगा।
उत्तरी तंजानिया में मौजूद झील नेट्रॉन अरुषा इलाके में है। जिसके बारे में कई कहानियां प्रचलित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नेट्रॉन झील का पानी श्रापित है जिसको छूते ही इंसान पत्थर बन जाता है।
कहा जाता है कि इस झील का पानी छूने से चीजें पत्थर बन जाती हैं।
इस झील के पास कई पशु-पक्षियों की मूर्ति दिखी है जिसकी वजह से इसे लोग जादुई और रहस्यमयी झील कहते हैं।
इस झील के पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है जो प्रिजर्वेटिव का काम करती है।
इस वजह से इस झील में पशु-पक्षियों के शरीर कई सालों तक सुरक्षित बने रहते हैं।