इस गांव के हर
दुनिया का अनोखा गांव जहां पर हर घर के बाहर एक प्राइवेट जेट पार्क है। आइए, जानें-
बाइक या कार
बाइक या कार खरीदना आज के जमाने में ज्यादा बड़ी बात नहीं है। यह हर किसी के पास होती है।
प्राइवेट जेट
लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गांव में लगभग हर घर के सामने एक प्राइवेट जेट रखा है।
अनोखा गांव
कैलिफोर्निया के एल डोरैडो काउंटी में स्थित कैमरन एयर पार्क एक ऐसा गांव है जहां पर ऐसा होता है।
पायलटों की संख्या
दरअसल कैमरन एयर पार्क साल 1963 में बनाया गया था। उस समय अमेरिका में पायलटों की संख्या ज्यादा थी।
कैसे बसा गांव
दूसरे विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद इस जगह रिटायर्ड पायलटों को बसाने का फैला किया गया।
कैमरन पार्क
कैमरन पार्क भी उन्हीं में से एक है जहां पर ज्यादातर लोग पायलट हैं।
सड़कों पर विमान
इस गांव की सड़के खासतौर पर विमान उतारने के हिसाब से ही बनाई गई हैं।
खुद उड़ाते हैं प्लेन
यहां पर रहने वाले लोग प्लेन खुद ही उड़ाते हैं। इस जगह बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी है।
