बजट से जुड़े ये भारी भरमक शब्द, जान लें क्या है मतलब
आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ऐसे में कुछ मुश्किल शब्दों को बजट से पहले जान लेते हैं।
वित्त वर्ष
वित्त वर्ष सरकारों द्वारा अकाउंटिंग और बजट मकसदों के लिए उपयोग की जाने वाली अवधि है।
डायरेक्ट टैक्स
डायरेक्ट टैक्स वो होता है जो नागरिकों से सीधे तौर पर वसूला जाता है। यह आय पर लगता है।
फिस्कल डेफिसिट
राजकोषीय घाटा उसे कहते हैं जब सरकार की कुल आय उसकी कुल बजट से कम होती है।
बजट एस्टिमेट
बजट एस्टिमेट सरकार की आगामी वित्तीय वर्ष में संभावित आमदनी और व्यय का अनुमान होता है।
फाइनेंस बिल
यह विधेयक बजट के बाद संसद में पेश किया जाता है। इसमें सरकार की आय और व्यय से संबंधित प्रस्ताव होते हैं।
रेवेन्यू डेफिसिट
सरकार की कुल राजस्व आय उसकी राजस्व व्यय से कम होती है तो उसे राजस्व घाटा कहा जाता है।
टैक्स
टैक्स उस राशि को कहते हैं जो सरकार नागरिकों और व्यवसायों से सार्वजनिक सेवाओं के वित्तपोषण के लिए लेती है।
जीडीपी
सकल घरेलू उत्पाद किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सर्विस के कुल वैल्यू को कहते हैं।

