वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हप्ते 1 फरवरी 2024 को संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। आम लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस बजट को तैयार करने में निर्मला सीतारमण समेत 6 लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जिनके कंधों पर अंतरिम बजट की जिम्मेदारी है। आइए जानें इनके बारें में...

निर्मला सीतारमण इस बार अपना छठा बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट के भाषण के साथ ही वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई की बराबरी में खड़ी होंगी। देसाई ने भी अपने कार्यकाल में 5 आम बजट और 1 अंतरिम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री 1 फरवरी 2024 को संसद में बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्री की टीम में वरिष्ठ सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन का सबसे पहले नाम आता है। वे तमिलनाडु काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सोमनाथन अभी फाइनेंस सेक्रेटरी और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के सेक्रेटरी के पद पर हैं। इन्हें PM Modi का करीबी माना जाता हैी  वह वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

वित्त मंत्री की टीम में वरिष्ठ सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन का सबसे पहले नाम आता है। सोमनाथन अभी फाइनेंस सेक्रेटरी और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के सेक्रेटरी के पद पर हैं। इन्हें PM Modi का करीबी माना जाता है। वह वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

वित्त मंत्री की बजट टीम का दूसरा बड़ा चेहरा है अजय सेठ। वे फिलहाल वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में सेक्रेटरी हैं। सेठ ने बीते साल हुए G20 समिट में काफी सुर्खियां बटोरी थी।

टीम में तीसरे टीम सदस्य है तुहिन कांत पांडेय। वह फिलहाल, निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सेक्रेटरी हैं। उन्हें एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन और एलआईसी के देश के सबसे बड़े IPO में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

टीम के एक और साथी अनंत नागेश्वरन भारत सरकार के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर हैं। इन्हे वित्त मंत्री का सबसे करीबी सलाहकारों माना जाता है। G20 बैठक में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी।

टीम सीतारमण में संजय मल्होत्रा का भी नाम शामिल है, जो राजस्व सचिव हैं। पहले वे डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड थे। अंतरिम बजट प्रक्रिया में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संजय मल्होत्रा के ही कंधे पर है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एडवाइजर्स ग्रुप में विवेक जोशी का भी नाम है। वे साल 2022 के नवंबर महीने में ही वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में फाइनेंस मिनिस्ट्री में शामिल हुए हैं। विवेक जोशी पहले भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर भी रहे हैं।