धनतेरस पर इन चीजों को घर लाने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर की गई खरीदारी बहुत फलदायी मानी जाती है।

Photo: istock

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन जैसी चीजें खरीदने से घर में समृद्धि आती है।

Photo: istock

इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीद कर धन की देवी को प्रसन्न किया जा सकता है।

Photo: istock

धनतेरस के दिन पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 

Photo: istock

मान्यता है कि धनतेरस के दिन सफाई के लिए उपयोग में लाई जाने वाली झाड़ू खरीदने से बहुत लाभ होता है।

Photo: istock

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन धनिया का बीज खरीदना और बोना शुभ होता है।

Photo: istock

धनिये के पौधे निकलने की मात्रा साल भर की सुख-समृद्धि के पैमाने का संकेत देती है।

Photo: istock

धनतेरस के दिन घर में अनंत वृद्धि का प्रतीक अक्षत यानी चावल को घर लाना चाहिए। 

Photo: istock

धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र लाना चाहिए, जिसका उपयोग दिवाली की पूजा में करना चाहिए।

Photo: istock

धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदकर इसकी स्थापना करना बहुत शुभ होता है।

Photo: istock

इस दिन घर में मंदिर लाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Photo: istock