By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और यह इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।
वास्तु के अनुसार इस दिन घर पर कुछ चीजों को लेकर आना शुभ और सकारात्मक संकेत लेकर आता है।
महाशिवरात्रि के दिन घर पर चांदी की धातु से बनी कोई भी चीज लेकर आना शुभ होता है। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।
अगर आप इस खास दिन शिवजी के परिवार की तस्वीर लेकर आते हैं तो यह अच्छा माना जाता है। इससे भगवान का आर्शीवाद बना रहता है।
शिवरात्रि के शुभ अवसर पर घर में धतूरा, बेलपत्र, पीपल और बरगद जैसे पेड़ों को लाना शुभ माना जाता है।
तांबे का कलश खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष लाने से घर में भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
इसे घर में लाने से वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।