सावन में घर लाएं ये 5 वस्तुएं, शिव की कृपा से धन में होगी वृद्धि

Photo Credit - Social Media 

भगवान शंकर का आशीर्वाद पाने के लिए सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस माह में किए गए उपाय बहुत शुभ माने जाते हैं। श्रावण में शिव भक्ति से जुड़ी कुछ पवित्र चीजें घर लाने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। 

Photo Credit - Social Media 

वास्तु के अनुसार इन वस्तुओं को घर में लाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है और भगवान शंकर की विशेष कृपा से आपके परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Photo Credit - Social Media 

चाँदी का त्रिशूल त्रिशूल को शिव का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सावन मास में भगवान शंकर को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चांदी का त्रिशूल या तांबे का त्रिशूल लाकर देवालय में रखें। ऐसा करने से भगवान शंकर का आशीर्वाद मिलता है।

Photo Credit - Social Media 

साँपों का जोड़ा भगवान शिव को सर्प विशेष प्रिय हैं जो सदैव उनके गले में रहते हैं। हिंदू मान्यताओं में घर में नाग-नागिन का जोड़ा रखना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबा दें। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपके घर में धन आएगा।

Photo Credit - Social Media 

रुद्राक्ष के फायदे रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से माना जाता है। रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि रुद्राक्ष का जन्म वहीं हुआ जहां भगवान शंकर के आंसू गिरे थे। सावन मास में घर में रुद्राक्ष लाने से आपके घर में शुभता बढ़ती है।

Photo Credit - Social Media 

देवघर में गंगाजल रखें भगवान शिव गंगा को अपनी जटाओं में धारण करते हैं। सावन मास में पूरे घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए और देवघर में भी गंगा जल लाना चाहिए, माना जाता है कि इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Photo Credit - Social Media 

सावन में भस्म का उपाय शिवजी को भस्म अत्यंत प्रिय है। इसलिए सावन मास में भगवान शंकर को भस्म अर्पित करें। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से पूरे घर-परिवार पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है।

Photo Credit - Social Media 

नोट: यह सारी जानकारी भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए दी गई है, अपनी आस्था और विश्वास पर ज्योतिष उपाय और सलाह आजमाएं। हम इस संबंध में कोई दावा नहीं करते।