बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, मना रही हैं आज अपना 32वां जन्मदिन!

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी कियारा आडवाणी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।

Photo: Instagram

एक्ट्रेस का जन्म 31 जुलाई 1991 को हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, कियारा ने मास कम्युनिकेशन में बैचलर की डिग्री हासिल की है।

Photo: Instagram

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कियारा आडवाणी ने कड़ी मेहनत के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Photo: Instagram

कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन सलमान खान के कहने पर एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया।

Photo: Instagram

कियारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फ्लॉप फिल्म 'फूगली' से की थी।

Photo: Instagram

लेकिन दो साल बाद फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में चमकता सितारा बना दिया।

Photo: Instagram

इसके बाद उन्होंने लस्ट स्टोरी, कबीर सिंह, गुड न्यूज, और शेरशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Photo: Instagram

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी सुपरहिट फिल्म शेरशाह से ही शुरू हुई थी।

Photo: Instagram

एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को शादी रचा ली।

Photo: Instagram

हाल ही में कियारा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके अलावा वह राम चरण के साथ आरसी 15 और वरुण धवन के साथ mr.लेले में नजर आएंगी।

Photo: Instagram