By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक रोमेंटिक एक्टर फिल्मी पर्दे पर दिखाई दिए हैं लेकिन शम्मी कपूर जैसा आज तक कोई नहीं बन पाया।
सिल्वर स्क्रीन पर शम्मी कपूर जितने कूल और मस्तमौला नजर आते थे ऑफ स्क्रीन वो उतने ही गुस्सैल नेचर के थे। साल 2011 में शम्मी कपूर इस दुनिया से रुखसत हो गए थे।
आज इस एक्टर की जिंदगी का वो हिस्सा आपको बताएंगे जब उन्होंने अपनी बुरी लत की वजह से अपनी सेहत को खतरे में डाल दिया था।
शम्मी कपूर के बारे में उनके करीबी बताते हैं कि ये एक्टर दिनभर में सौ-सौ सिगरेट पी जाया करते थे। हालांकि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ भी आए जब उन्होंने बुरी लतों को अलविदा कर दिया।
शम्मी कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में उनकी दूसरी पत्नी नीला ने कई अहम बातें एक इंटरव्यू के दौरान साझा की थीं। नीला ने बताया था कि जब वो सिगरेट और शराब पीने पर आते थे तो किसी की नहीं सुनते थे।
नीला ने बताया कि शम्मी हर साल 1 जनवरी से 21 जनवरी तक शराब और सिगरेट को छूते तक नहीं थे।
उनकी पहली पत्नी गीता बाली 1 जनवरी को बीमार हुईं थी और 21 को उनका निधन हो गया था। शम्मी कपूर इतने गुस्सैल थे कि पार्टी में अगर किसी का पैर भी उनके पैर पर पड़ जाए तो वो भड़क जाते थे।
इतनी ज्यादा स्मोकिंग की वजह से ही उनके फेफड़ों पर भी असर पड़ गया था। शम्मी कपूर के फेफड़े इतने खराब हो गए थे कि वो लंबे वक्त तक वेंटिलेटर पर रहे थे।