भारत की इन जगहों पर पतंगबाजी होती है खास
पतंगबाजी का शौक रखने वाले लोग मकर संक्रांति पर भारत की कई बेहतरीन जगहों का रुख कर सकते हैं। जहां पर आसमान में रंगीन नजारा होता है।
मकर संक्रांति
All Source: Freepik
भारत में मकर संक्रांति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है।
पतंगबाजी
भारत के कुछ शहरों में इस दिन पतंगबाजी का आयोजन किया जाता है।
फेमस जगहें
अगर आप भी पतंगबाजी का भव्य आयोजन देखना चाहते हैं तो कुछ शहरों का रुख कर सकते हैं।
अहमदाबाद
यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंगबाज अपनी कला दिखाते हैं।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में संक्रांति पर आसमान नजर ही नहीं आता।
दिल्ली
लाल किला और जामा मस्जिद के आसपास के इलाकों में पतंगबाजी का अलग ही जुनून होता है।
राजकोट
अहमदाबाद के बाद राजकोट में पतंग महोत्सव का सबसे बड़ा आयोजन होता है।
हैदराबाद
दक्षिण भारत में हैदराबाद पतंगबाजी का बड़ा केंद्र है। यहां काइट फेस्टिवल भव्य होता है।

