अपराजिता का पौधा घर पर लगाना हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
अपराजिता के फूल भगवान शिव और विष्णु जी को बहुत प्रिय हैं। इसलिए इन्हें भगवान को अर्पित करने से लाभ मिलता है।
घर पर अपराजिता का पौधा लगाना सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। इससे समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार यह पौधा धन को अपनी और खींचता है। इसके अलावा इसे लगाने से घर में खुशहाली आती है।
माना जाता है कि इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों का करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।
अपराजिता का पौधा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है और घर में सुख समृद्धि लेकर आता है।
यदि आप घर में अपराजिता का पौधा लगा रहे हैं तो इसे पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं।
ज्योतिष के अनुसार अपराजिता का पौधा घर में लगाने से शनि दोष दूर होते हैं और दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।